सेना ने कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, एक आतंकी ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2017 5:43 PM
श्रीनगर : सेना ने कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा, मौके से हथियार बरामद किये गये हैं. इलाके में खोज अभियान जारी है. वहीं, दूसरी […]
श्रीनगर : सेना ने कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा, मौके से हथियार बरामद किये गये हैं. इलाके में खोज अभियान जारी है.
वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को राजौरी और पुंछ सेक्टर में मोर्टार के गोले और गोलीबारी करकेदहशत फैला दिया. जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की. रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है और क्षेत्र के निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है. इसके अलावा समन्वय के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से राजौरी और पुंछ सेक्टर के पंजग्रेन, राजधानी और नैका गांव की करीब 4,500-5,000 की आबादी प्रभावित हुई है. रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी एवं पुंछ सेक्टर के भीमबर गली में बगैर किसी उकसावे के सुबह करीब पौने सात बजे छोटे एवं स्वाचालित हथियारों से अधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिये.’ उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिक पाकिस्तानी गोलीबारी का कड़ा जवाब दे रहे हैं. उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर राजौरी, पुंछ और बारामुला जिले में सोमवार को पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी एवं मोर्टार दागने से सेना के एक जवान और नौ साल की एक लड़की की मौत हो गयी थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










