सुनंदा पुष्कर मौत मामले में 20 जुलाई को होगी सुनवाई, मोबाइल से डिलिट किया गया है डाटा

नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर के मौत मामले में 20 जुलाई को एक पीआईएल पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस सुनवाई से पहले सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि फोरेसिंक जांच में यह बात सामने आयी है कि उनके मोबाइल फोन से कुछ डाटा डिलीट कर दिया गया है.जिस डाटा […]
नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर के मौत मामले में 20 जुलाई को एक पीआईएल पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस सुनवाई से पहले सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि फोरेसिंक जांच में यह बात सामने आयी है कि उनके मोबाइल फोन से कुछ डाटा डिलीट कर दिया गया है.जिस डाटा को डिलीट किया गया है वह फोटो के रूप में सुनंदा पुष्कर के मोबाइल में सेव था.
ऐसी जानकारी मिली है कि उनके बेटे शिव पुष्कर मेनन ने उनके मोबाइल फोन से उन तसवीरों को डिलीट किया है. सूत्रों का कहना है कि जांच में यह बात सामने आयी है कि सुनंदा को स्किन एलर्जी थी जिसके कारण वह रेशेस और एबरेशनंस की तसवीर लेकर रखती थीं. जब उनके बेटे शिव मेनन ने वह फोन स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम को सौंपा तो मोबाइल से सारी तसवीरें हटा दीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




