पाकिस्तान भागने की फिराक में था दाऊद, कश्मीर में बारामुला के पास हो गया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2017 2:14 PM
श्रीनगरः पाकिस्तान भागने की फिराक में एक अफगान नागरिक को कश्मीर के बारामुला जिले में नियत्रंण रेखा के पास से गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, बताया यह जा रहा है कि गिरफ्तार अफगास्तानी नागरिक को दिल्ली से अफगानिस्तान वापस भेजा जाना था, लेकिन वह नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान की आेर भागने कोशिश में जुटा […]
श्रीनगरः पाकिस्तान भागने की फिराक में एक अफगान नागरिक को कश्मीर के बारामुला जिले में नियत्रंण रेखा के पास से गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, बताया यह जा रहा है कि गिरफ्तार अफगास्तानी नागरिक को दिल्ली से अफगानिस्तान वापस भेजा जाना था, लेकिन वह नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान की आेर भागने कोशिश में जुटा हुआ था. अफगानिस्तानी नागरिक मोहम्मद दाऊद (27) को गुरुवार को बारामुला के करालहार से हिरासत में लिया गया.
इस खबर को भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर : कुपवाडा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नयी दिल्ली में एनडीपीएस कानून के तहत बरी किये दाउद को उसके देश वापस भेजा जाना था. इसी बीच सरकार ने उसको बरी किये जाने के फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि उसका पासपोर्ट दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के पास है. उसकी गतिविधयों को नयी दिल्ली में नरेला के लामपुर तक प्रतिबंधित किया गया था. दाऊद ने पुलिस को बताया कि वह नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान लौटना चाहता था.
अधिकारी ने कहा कि उसके दावों की पुष्टि की जा रही है. दाउद के अलावा, पुलिस ने उरी के दो निवासियों और जिस वाहन में सभी यात्रा कर रहे थे, उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है. अधिकारी ने कहा कि स्थानीय निवासियों का दावा है कि वह उनसे जुड़ा हुआ नहीं है. जांच से इसकी पुष्टि होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










