कश्मीर में कामयाबीः 24 घंटे के दौरान सेना के 4 आॅपरेशन में 5 आतंकी ढेर, 5 हथियार भी बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2017 7:52 AM

विज्ञापन

श्रीनगरः सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के ककापोरा इलाके में रातभर चले मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा तीन आतंकवादियों को ढेर करने का दावा किया है. इस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने बुधवार शाम करीब छह बजे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था. एक पुलिस […]

विज्ञापन

श्रीनगरः सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के ककापोरा इलाके में रातभर चले मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा तीन आतंकवादियों को ढेर करने का दावा किया है. इस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने बुधवार शाम करीब छह बजे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था. एक पुलिस अधिकारी की मानें, तो जब सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी वहां छिपे कुछ आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने सुरक्षाबलों का अभियान से ध्यान भटकाने के लिए उन पर पथराव भी किया.

इस खबर को भी पढ़ेंः कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा के ककापोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी होने की सूचना पर बुधवार की शाम करीब छह बजे इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल तलाश कर रहे थे, तब वहां छिपे कुछ आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. खबर है कि रातभर चले मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी को मामूली चोटें आयी हैं.
इस बीच, सेना ने जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान समथर्ति आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी है. जम्मू से प्राप्त खबर के मुताबिक, सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलओसी पर तैनात सतर्क सैनिकों ने पल्लनवाला सेक्टर में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी. हमारे सैनिकों ने उन पर गोलीबारी की. इसके जवाब में दूसरी ओर से भी गोलीबारी हुई और फिर वे नियंत्रण रेखा पार भाग गये.
उधर, इसके पहले सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के एक इलाके में एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया और कुछ घंटे बाद घाटी के दूसरे हिस्से में दो और आतंकवादियों को घेर लिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर में मंगलवार की रात हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. मारे गये आतंकवादियों की पहचान इंद्रगाम पत्तन निवासी बासित अहमद मीर और बरत सोपोर के गुलजार अहमद के तौर पर हुई है.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार की रात इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरु किया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात को खोजबीन अभियान रोक दिया गया था, लेकिन सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा रखा, ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पायें. उन्होंने बताया कि अभियान बुधवार की सुबह फिर शुरु किया गया और वहां छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद एक बार फिर मुठभेड शुरू हो गयी. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के स्थान से दो एके राइफल, पांच एके मैगजीन, एके राइफल की 124 गोलियां, एक हथगोला और एक थैला बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola