असम की आदिवासी महिला ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दर्ज कराया केस

बिस्वनाथ(असम)ः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असम की एक आदिवासी महिला ने यहां की एक अदालत में केस दर्ज कराया है. इस महिला ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के अलावा असम से लोकसभा सांसद राम प्रसाद सरमा पर भी केस किया है. इन दोनों पर आरोप है कि करीब 10 साल पहले योगी आदित्यनाथ […]
बिस्वनाथ(असम)ः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असम की एक आदिवासी महिला ने यहां की एक अदालत में केस दर्ज कराया है. इस महिला ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के अलावा असम से लोकसभा सांसद राम प्रसाद सरमा पर भी केस किया है. इन दोनों पर आरोप है कि करीब 10 साल पहले योगी आदित्यनाथ आैर असम के लोकसभा सदस्य सरमा ने इस महिला की नंगी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था.
इस खबर को भी पढ़ेंः योगी पर नहीं चलेगा गोरखपुर दंगा मामले में केस
आदिवासी महिला लक्ष्मी आेरंग ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सब डिवीजिनल न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दायर की. उन्होंने आदित्यनाथ के खिलाफ दायर किये गये मामले में आरोप लगाया कि 24 नवंबर, 2007 को गुवाहाटी के बेलटोला में अखिल असम आदिसवासी छात्र संघ के आंदोलन के दौरान बिना ब्लर किये ली गयी उनकी नग्न तस्वीरों को आदित्यनाथ ने 13 जून को अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया. महिला ने सरमा के खिलाफ कथित तौर पर तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा करने को लेकर भी मामला दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




