बाज नहीं आ रहा पाकः 5 दिनों में 12 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, राजौरी में दागे मोर्टार बम

जम्मू: पाकिस्तान ने गरुवार को संघर्षविराम का दो बार उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित सीमा चौकियों और रिहाइशी इलाकों पर मोर्टार बम दागे तथा छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की. भारत ने इस पर जवाबी कार्रवाई की. इस खबर को भी पढ़ेंः J&K: पाकिस्तान ने 72 […]
जम्मू: पाकिस्तान ने गरुवार को संघर्षविराम का दो बार उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित सीमा चौकियों और रिहाइशी इलाकों पर मोर्टार बम दागे तथा छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की. भारत ने इस पर जवाबी कार्रवाई की.
इस खबर को भी पढ़ेंः J&K: पाकिस्तान ने 72 घंटे में 6 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, देखें वीडियो
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे राजौरी जिला में एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर में अंधाधुंध मोर्टार दागे एवं छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से हमला किया, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया. इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के करीब नौशेरा सेक्टर में दिन में दोपहर दो बजे से लेकर अपराह्न साढे तीन बजे तक लगातार मोर्टार, छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलाबारी की.
गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों में संघर्षविराम उल्लंघन की 12 घटनाएं हुईं और एक जनवरी से जम्मू क्षेत्र में एलओसी तथा अंतरराष्टीय सीमा पर इस तरह की कुल 15 घटनाएं हुईं, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




