Coronavirus Latest Data: दिल्ली, महाराष्ट्र में कोरोना से 10 लोगों की मौत, एक दिन में आये इतने नये मामले

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Latest Data: दिल्ली, महाराष्ट्र में कोरोना से 10 लोगों की मौत, एक दिन में आये इतने नये मामले

PTI07-03-2020_000061B

दिल्ली में बुधवार को कोविड के 1,767 नये मामले सामने आये, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से छह मरीजों की मौत हो गई. विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर में संक्रमण दर 28.63 प्रतिशत रही.

विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण ���गातार बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटे में देशभर में संक्रमण के 10,542 नये मामले सामने आये. जिसके बाद संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,45,401 हो गई. दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की मौत हो गयी. जबकि हजारों की संख्या में नये मामले सामने आये हैं. देश में इस समय कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 63 हजार से पार पहुंच चुकी है.

दिल्ली में कोविड के 1,767 नये मामले, छह मरीजों की मौत

दिल्ली में बुधवार को कोविड के 1,767 नये मामले सामने आये, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से छह मरीजों की मौत हो गई. विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर में संक्रमण दर 28.63 प्रतिशत रही. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड से और छह लोगों की मौत होने के बाद यहां महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,578 हो गई है. दिल्ली में मंगलवार को कोविड के 1,537 नये मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण दर 26.54 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,100 नये मामले सामने आये, चार मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 1,100 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,58,393 हो गई, जबकि संक्रमण से चार लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,489 हो गई है. राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,102 हो गयी है. इससे पहले, मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 949 नए मामले सामने आए थे जबकि छह मरीजों की मौत हुई थी. राजधानी मुंबई में बुधवार को 234 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई.

Also Read: Lockdown in India : मई में फिर लगेगा लॉकडाउन ? बढ़ते कोरोना केस के बीच जान लें इस खबर की सच्चाई

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 147 नए मामले

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 147 नए मामलों के सामने आने के साथ ही रोग के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 369 पहुंच गयी है जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. कोविड पीड़ित व्यक्ति की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई. इस साल प्रदेश में संक्रामक रोग से दम तोड़ने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है. सर्वाधिक 60 नए मरीज देहरादून जिले में सामने आए हैं जबकि नैनीताल जिले में 29, उधमसिंह नगर जिले में 24 और टिहरी जिले में आठ रोगी सामने आए हैं. इस वर्ष प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 1556 मामले सामने आए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola