नालंदा में 9 साल की बच्ची को आइसक्रीम का लालच देकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की तलाश में पुलिस

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Nalanda Crime: घटना नालंदा जिला के चंडी थाना इलाके के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. घर के बाहर खेल रही 9 साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर एक अधेड़ ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. बच्ची के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी करने लगा.घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.

विज्ञापन

Nalanda Crime: घटना नालंदा जिला के चंडी थाना इलाके के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि घर के बाहर खेल रही 9 साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर एक अधेड़ व्यक्ति अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.

बच्ची के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी करने लगा. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.

जानें क्या है पूरी घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची शाम के समय अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान गांव का एक अधेड़ व्यक्ति वहां पहुंचा और बच्ची को आइसक्रीम दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया. आरोप है कि वह बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा. जब बच्ची ने विरोध किया और रोने लगी, तब आरोपी ने उसे धमकाकर चुप कराने की कोशिश करने लगा.

बच्ची के परिजनों ने क्या बताया?

किसी तरह बच्ची वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. घटना सुनते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और गांव में भी मामला तेजी से फैल गया. इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर चंडी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

घटना पर थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बच्ची की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच को प्राथमिकता दी जा रही है. घटना के बाद गांव के लोगों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन