NEET UG 2026 में मोतिहारी की शाएका अंजुम का कमाल, ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 409

शायका अंजुम | Prabhat Khabar Network
NEET UG 2026 री-एग्जाम के रिजल्ट में पूर्वी चंपारण की छात्रा शायका अंजुम ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऑल इंडिया रैंक 4186 हासिल कर उन्होंने अपने डॉक्टर बनने के सपने को मजबूत किया है. उनकी इस सफलता से जिले में खुशी की लहर है.
Motihari News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. पूर्वी चंपारण जिले के मठिया जिरात की छात्रा शाएका अंजुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 4186 और ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 409 हासिल की है. उनकी सफलता से परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है.
NEET UG Result 2026: डॉक्टर बनने का सपना हुआ और मजबूत
शाएका अंजुम सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय अब्दुल जब्बार की पोती और शाहिद अंजुम की पुत्री हैं. उन्होंने शुरू से ही डॉक्टर बनने का लक्ष्य तय किया था और लगातार मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की. उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और गुरुओं को दिया.
जिले में खुशी का माहौल
शाएका की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि जिले के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.
कई लोगों ने दी शुभकामनाएं
शाएका अंजुम को बधाई देने वालों में डॉ. मोहम्मद अंजुम परवेज, डॉ. जिया उल हक, डॉ. हारुन रशीद, डॉ. खालिद अंजुम, ई. निकहत अंजुम, आनंद कौशिक, नेजामुद्दीन अली, हबीबुर्रहमान, डॉ. अरशद कमल और जावेद अनवर सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: धान रोपनी के दौरान किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










