ममता बनर्जी ने की सांप और गिरगिट से भाजपा की तुलना, वोट को लेकर लोगों से की ये अपील

ममता बनर्जी
Mamata Banerjee: तृणमूल नेता और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार एक एक वोट का मोल है. जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है वो इस बार जरुर मतदान करें. ममता ने कहा कि बंगालियों के नाम काटे गये हैं और काटेनेवालों को एक वोट नहीं देना है.
मुख्य बातें
Mamata Banerjee: प्रणब बैरेंगी, बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल). पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के ओनदा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है. अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी की नीतियों और कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए है. ममता बनर्जी ने बीजेपी को विषधर सांप करार दिया. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं, लेकिन बीजेपी को वोट न दें. ममता के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.
“गिरगिट ” की तरह है भाजपा
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी एक “गिरगिट ” की तरह है, जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रूप दिखाती है. बीजेपी हर चुनाव में अपना रंग बदलती है. मुख्यमंत्री ने “सोनार बांग्ला” के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बीजेपी वास्तव में बंगाल का विकास चाहती है, तो अन्य राज्यों में बंगाल के लोगों को परेशान क्यों किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देश में विभाजन की राजनीति कर रही है और समाज को बांटने की साजिश रच रही है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हर वोटर इस बार करें मतदान
ममता बनर्जी ने दावा करते हुए कहा कि राज्य में कई लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि जिनका वोटर लिस्ट में नाम है वो इस बार जरुर वोट करें. ममता बनर्जी ने कहा कि बंगालियों को मताधिकार से वंचित करनेवालों को एक भी वोट न दें. जनसभा के दौरान उन्होंने धर्म और सामाजिक सौहार्द्र की बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है और बंगाल को एकजुट और समृद्ध “सोनार बांग्ला” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
Also Read: बंगाल में कम हुई बेरोजगारी, ममता बनर्जी का अमित शाह पर पलटवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




