युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान किये गये

युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान किये गये
लातेहार ़ जिला नियोजन कार्यालय के तत्वावधान में बुधवार को जिला खेल स्टेडियम परिसर में एक दिवसीय भर्ती शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा किया गया. शिविर में चैतन्या इंडिया फीन क्रेडिट प्रालि लातेहार, डस्की स्टेलियन एंड ट्रेनिंग सर्विस (डीएसइटीएस) प्रालि हरियाणा, एसआइएस धनबाद, दक्ष एकेडमी प्रालि लातेहार सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. उन्होंने एसइओ, ट्रेनी, सिक्योरिटी गार्ड, एसएलवी, सीआइटी और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए जानकारी दी. जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और भर्ती शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कंपनियों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक रोजगार देने की अपील की. उन्होंने मुख्यमंत्री सारथी योजना, सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना और बिरसा योजना के तहत उपलब्ध अवसरों के बारे में भी जानकारी दी और युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने को लेकर प्रोत्साहित किया. भर्ती शिविर में कंपनियों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों द्वारा 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया और 31 अभ्यर्थियों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. इसके अलावा 18 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया. शिविर में लगभग 200 युवक और युवतियों ने भाग लिया. मौके पर प्रवीण भाष्कर तिर्की, सुभाष कुमार और लक्ष्मी कांत तिवारी सहित कई युवक और युवतियां उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




