Bokaro News : गोमिया में वज्रपात से युवक की मौत, पसरा मातम

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया प्रखंड की तिलैया पंचायत के सुगनीडीह टोला की घटना

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया प्रखंड क्षेत्र के तिलैया पंचायत अंतर्गत सुगनीडीह टोला में गुरुवार की दोपहर तालाब से लौटने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक नितेश कुमार महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया. बताया जाता है कि तिलैया पंचायत के सुगनीडीह टोला निवासी सुखदेव महतो का पुत्र नितेश कुमार महतो मध्य विद्यालय तिलैया के समीप बने तालाब के पास गया हुआ था.तभी अचानक वज्रपात के साथ तेज बारिश होने लगी. इससे बचने के लिए वह बगल में बने शेड में चला गया. कुछ देर बाद बारिश थोड़ा कम होने पर वह घर की ओर जाने लगा, तभी वह रास्ते में वज्रपात की चपेट में आ गया. चिकित्सक से युवक की जांच कर मृत घोषित कर दिया. फिर परिजनों ने युवक को प्राकृतिक इलाज के लिए गोबर के ढेर में लिटाया गया, लेकिन यह इलाज भी कुछ काम नहीं आया. इस संबंध में जगेश्वर बिहार थाना के थाना प्रभारी(प्रभार) कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा. इधर, गोमिया के बीडीओ महादेव महतो ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि सरकारी स्तर पर जो भी मुआवजे का प्रावधान होगा, उसे मृत युवक के परिजन को दिलाने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola