हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

पंजवारा पुलिस ने बुधवार की रात गश्ती के दौरान एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है
पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने बुधवार की रात गश्ती के दौरान एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई थाना क्षेत्र के रामदेवकित्ता मोड़ के पास हुई. पुलिस को देखकर युवक संदिग्ध रूप से व्यवहार कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली. इसी दौरान उसकी कमर से एक देसी सिक्सर बरामद हुआ. हथियार मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया निवासी छोटू यादव, पिता दिनेश यादव के रूप में है. पंजवारा पुलिस ने छोटू यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




