Dhanbad News: खराब बिरयानी मिलने पर आइटीबीपी जवानों ने खाने से किया मना, प्लेटफॉर्म पर छोड़े पैकेट

Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 1:49 AM

विज्ञापन

<P>पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रहे आइटीबीपी जवानों को रेलवे की ओर से धनबाद स्टेशन में दी गयी बिरयानी को जवानों ने खाने

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रहे आइटीबीपी जवानों को रेलवे की ओर से धनबाद स्टेशन में दी गयी बिरयानी को जवानों ने खाने से मना कर दिया. जवानों ने इसे आरपीएफ पोस्ट के सामने रखकर यहीं छोड़ दिया. बाद में आइआरसीटीसी की ओर से दुर्गापुर में जवानों को भोजन उपलब्ध कराया गया. मंगलवार को इलेक्शन स्पेशल ट्रेन (संख्या 00438) जवानों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी. ट्रेन अपराह्न करीब 1:50 बजे धनबाद स्टेशन पहुंची. इस दौरान आइआरसीटीसी की ओर से जवानों को भोजन में बिरयानी दी गयी. वह खराब था. इसपर जवानों ने विरोध दर्ज कराते हुए खाना लेने से मना कर दिया. इसके बाद ट्रेन अपराह्न 2:50 बजे धनबाद से रवाना हो गयी.

खराब हो गयी थी बिरयानी, आ रही थी बदबू

आइटीबीपी के जवानों का कहना है कि उन्हें जो खाना दिया गया, वह खराब था. उससे बदबू आ रही थी. ऐसे में जवानों ने खाना खाने से मना कर दिया. वहीं अधिकारियों ने भी माना कि भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी, इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी. बताया कि ये जवान सहारनपुर से यात्रा कर रहे थे और रास्ते में उन्हें पर्याप्त व सही भोजन नहीं मिला. धनबाद में भी स्थिति ठीक नहीं रहने पर स्टेशन के बाहर उनके खाने की व्यवस्था की गयी.

दुर्गापुर में खाना उपलब्ध कराया गया

इधर आइआरसीटीसी के स्थानीय प्रतिनिधि का कहना है कि जवानों के लिए धनबाद में पूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की कोई पूर्व योजना नहीं थी. धनबाद में केवल सीमित व्यवस्था की जानी थी. कम समय में सूचना मिलने पर लगभग 964 बिरयानी पैकेट उपलब्ध कराये गये. खाना खराब नहीं था. बाद में दुर्गापुर में जवानों को खाना उपलब्ध कराया गया.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola