यंग ब्वाॅयज ने माउंट लिट्रा को हराया

Published by : KUMAR GAURAV Updated At : 16 Nov 2025 7:48 PM

विज्ञापन

डी-23 वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला जूनियर ब्वाॅयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के मैच खेले गये. यंग ब्वाॅयज फुटबॉल क्लब ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की टीम को शून्य के मुकाबले

विज्ञापन

डी-23 वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला जूनियर ब्वाॅयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के मैच खेले गये. यंग ब्वाॅयज फुटबॉल क्लब ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की टीम को शून्य के मुकाबले 11 गोल से हरा दिया. बृजेंद्र चौधरी पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी, मो सलाउद्दीन उपाध्यक्ष, राकेश पासवान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय जाना. मुकाबला एक तरफा रहा. यंग के हर्ष ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को एक-शून्य से बढ़त दिलायी. अनुराग ने 12वें, इब्राहिम ने 16वें, अनुराग ने 19वें मिनट में गोल कर चार शून्य की बढ़त दिला दी. मध्यांतर के बाद हरिओम ने 47वें, 51वें, 58वें मिनट में तीन गोल किये. हमद ने 49 वें, अभिराज ने 52वें और 61वें मिनट में, युआन ने 57वें मिनट में गो ल किया. खेल की समाप्ति पर यंग ब्वाॅयज ने माउंट लिट्रा को शून्य के मुकाबले 11 गोलों से हरा दिया. निर्णायक विनय, सहायक निर्णायक मो सईद व इरशाद मलिक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR GAURAV

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola