मां कुष्मांडा की हुई पूजा-अर्चना

Updated at : 25 Sep 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
मां कुष्मांडा की हुई पूजा-अर्चना

मां कुष्मांडा की हुई पूजा-अर्चना

विज्ञापन

सिमडेगा. शारदीय नवरात्रि के नौ पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. प्रत्येक दिन माता के अलग रूप की पूजा का विधान है. गुरुवार को शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी की पूजा की गयी. पूजा के दौरान कथा सुनाते हुए पुरोहित ने बताया मां कुष्मांडा सभी इच्छाएं पूरी करती हैं. उनकी उपासना करने से व्यक्ति के दुख और रोग दूर होते हैं और आयु, यश, शक्ति और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है. अगर भक्त सच्चे दिल से मां कुष्मांडा की भक्ति करता है और उनकी शरण में आता है, तो उसे आसानी से जीवन में उच्च सफलता और परम आनंद की प्राप्ति हो सकती है. दुर्गा मंदिरों में प्रत्येक दिन संध्या को दीप प्रज्जवलित कर आरती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडाल के समितियों द्वारा पंडाल को आकर्षक रूप प्रदान किया जा रहा है.

हुरदा में लगा नया ट्रांसफाॅर्मर

बानो. प्रखंड के हुरदा खास गांव में बिजली विभाग के द्वारा नया ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराया गया. गुरुवार को इसका उद्घाटन किया गया. नया ट्रांसफाॅर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. इस अवसर पर हरिश कुमार, बलदेव साहू, शिव चरण महतो, राजू महतो, चन्दा साहू, विनोद सिंह, फिटुंग सिंह, कजरू सिंह, केशवलाल साहू, मनोज ठाकुर, अमृत साहू, संतोष साहू, शंकर महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola