गोड्डा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के नाम रंगारंग कार्यक्रम

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खेल, नृत्य और सम्मान के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को सराहा गया

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान में जिला नेट बॉल संघ की ओर से एक शाम महिलाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया. पहले भाग में महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गये. इनमें घड़ा रेस, जलेबी रेस और आंखों पर पट्टी बांधकर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं. दूर-दराज और गांवों से आयी महिलाओं ने भी इन खेलों में भाग लिया. खेल प्रतियोगिताओं के बाद सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, जिला परिषद सदस्य रंजना सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे, वरीय नागरिक संघ की महामंत्री गीता मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय नेट बॉल खिलाड़ी मोनालिसा, सचिव गुंजन कुमार झा, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, वैद्यनाथ पहाड़िया, सौरभ सुमन और रंजीत राठौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि महिला दिवस पर इस प्रकार के कार्यक्रम काबिले तारीफ हैं. उन्होंने मोनालिसा की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हमेशा महिलाओं की मदद के लिए तैयार है. जिला परिषद सदस्य रंजना सिंह ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की प्रशंसा की. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिला शक्ति को और अधिक सशक्त बनाते हैं. पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे ने कहा कि महिलाओं को घर से लेकर मंच तक हर स्तर पर सहयोग और उचित दृष्टिकोण मिलना चाहिए. कार्यक्रम में बच्चों ने बंगाली, खोरठा और छोटानागपुरी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया. करीब दो दर्जन महिलाओं को गिफ्ट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों को भी मोमेंटो प्रदान किये गये. इस अवसर पर गुरूकुल डांस की आरती सिंह, शक्ति कुमार, प्रियव्रत झा, त्रिमाला कुमारी, महारानी, रेखा रूंज, रीना सेन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola