अगरतला जाने के क्रम में ट्रेन दुर्घटना में मजदूर की मौत, गांव में मातम

Updated at : 25 Sep 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
अगरतला जाने के क्रम में ट्रेन दुर्घटना में मजदूर की मौत, गांव में मातम

विधायक प्रतिनिधि ने परिवार को पहुंचायी राहत

विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि ने परिवार को पहुंचायी राहत चंदवा. शहर से सटे पूर्वी पंचायत अंतर्गत डेम टोला के मजदूर अनिल उरांव (31 वर्ष) की मौत करीमगंज रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन दुर्घटना में हो गयी. अनिल उरांव अपने पीछे पिता जैलू उरांव, पत्नी सीता देवी, पुत्र प्रिंस कुमार और दो पुत्रियों प्रीता व प्रिया को छोड़ गये. परिजनों ने बताया कि वह 20 सितंबर को अपने रिश्तेदार विनोद उरांव (मामा) और गांव के विशु उरांव के साथ शक्तिपुंज एक्सप्रेस से अगरतल्ला (असम) जा रहा था, तभी करीमगंज स्टेशन के पास अनिल किसी प्रकार ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद रेलवे पुलिस ने उसे सिलचर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गयी. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शव को गांव लाने में कठिनाई हो रही थी. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) विजय दुबे को दी़ विजय दुबे ने मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार का तुरंत सहयोग किया. उन्होंने उपायुक्त, श्रम अधीक्षक और बीडीओ को घटना की सूचना दी और कागजी प्रक्रिया तेज कर शव को गांव लाने का प्रयास किया. विजय दुबे ने बताया कि मृतक का शव हवाई मार्ग से लाया जा रहा है और शुक्रवार को रांची पहुंचेगा, इसके बाद गांव लाया जायेगा. परिजनों ने इस सार्थक पहल के लिए विधायक प्रतिनिधि, उपायुक्त, श्रम अधीक्षक और बीडीओ का धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola