ePaper

9 सितंबर से 27 केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा

Updated at : 05 Sep 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
9 सितंबर से 27 केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा

परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में विद्यार्थियों को ओएमआर पर सूचना भरने के लिये 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा.

विज्ञापन

– ओएमआर सीट पर विद्यार्थी भरेंगे अपनी जानकारी, दोनो पालियों में मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा 9 सितंबर से ली जायेगी. जो 20 सितंबर तक होगी. इसके लिये कुल 27 केंद्र बनाये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-4 के प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5.15 बजे तक ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर सभी विषयों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें एमजसी व एमआईसी के विषयों को चार-चार ग्रुप में बांटा गया है. वहीं एईसी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. वहीं परीक्षा ओमआरएस वाले उत्तरपुस्तिका पर ली जायेगी. हलांकि इसमें केवल विद्यार्थियों के सूचना भरने वाला पेज ही ओएमआर युक्त होगा. जबकि शेष पेज पर पूर्व की तरह विद्यार्थी उत्तर लिखेंगे. वहीं परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में विद्यार्थियों को ओएमआर पर सूचना भरने के लिये 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा.

विषयवार बनाये गये ग्रुप

एमजेसी

ग्रुप-ए- वणस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, वाणिज्य, भूगोल, गणित, भौतिकी, जंतुविज्ञान

ग्रुप-बी- एआईएच, बांग्ला, हिंदी, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गांधी विचार

ग्रुप-सी- राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, संस्कृत

ग्रुप-डी – इतिहास, आईआरपीएम, पाली, संगीत, समाजशास्त्र, उर्दू

—————————-

एमआईसी

ग्रुप-ए- वणस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, गणित, भौतिकी, जंतुविज्ञान, एचआरएम, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, भूगोल

ग्रुप-बी- एआईएच, बांग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गांधी विचार

ग्रुप-सी- राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत

ग्रुप-डी- इतिहास, संगीत, पाली, समाजशास्त्र, उर्दू, आईआरपीएम

——————————

एईसी

ग्रुप-ए- वणस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, वाणिज्य, गणित, भौतिकी, जंतुविज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, संगीत, पाली, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, बांग्ला

ग्रुप-बी- एआईएच एंड कल्चर, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, गृह विज्ञान, आईआरपीएम, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, गांधी विचार

——————————-

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

9.9.2025 ग्रुप-ए (एमजेसी-5) ग्रुप-बी (एमजेसी-5)

10.9.2025 ग्रुप-सी (एमजेसी-5) ग्रुप-डी (एमजेसी-5)

11.9.2025 ग्रुप-ए (एमजेसी-6) ग्रुप-बी (एमजेसी-6)

12.9.2025 ग्रुप-सी (एमजेसी-6) ग्रुप-डी (एमजेसी-6)

15.9.2025 ग्रुप-सी (एमजेसी-7) ग्रुप-डी (एमजेसी-7)

16.9.2025 ग्रुप-ए (एमआईसी-4) ग्रुप-बी (एमआईसी-4)

18.9.2025 ग्रुप-सी (एमआईसी-4) ग्रुप-डी (एमआईसी-4)

19.9.2025 एआईसी-4 सेट-ए एआईसी-4 सेट-बी

20.9.2025 ग्रुप-ए (एमजेसी-7) ग्रुप-बी (एमजेसी-7)

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola