विवाहिता का आरोप कार नहीं देने पर पत्नी ने घर से निकला, कराया गर्भपात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 9:40 PM
वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग के समीप एक मुहल्ले में रहने वाली 26 वर्षीया एक महिला ने नगर थाना में आवेदन देकर पति समेत सास-ससुर पर दहेज
वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग के समीप एक मुहल्ले में रहने वाली 26 वर्षीया एक महिला ने नगर थाना में आवेदन देकर पति समेत सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना व जबरन गर्भपात करा देने के अलावा कई आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को हुई थी. शादी के बाद पति समेत सास-ससुर का एक वर्ष तक उसके प्रति व्यवहार ठीक ठाक रखा. इसके बाद पति कार की डिमांड करने लगे, जिसकी जानकारी पिता को दी. लेकिन पिता की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उन्होंने मांग पूरी करने पर असमर्थता जतायी. बताया कि इस कारण से ससुराल वालों की ओर से अक्सर मारपीट की जाती थी. शिकायत में जिक्र किया गया है कि वह ढाई महीने की गर्भवती भी थी. मगर मारपीट के दौरान पति व सास-ससुर ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. महिला का आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर एक साजिश रची और नौ नवंबर की सुबह लगभग पति ने जबरन ऑटो गाड़ी में बिठाकर नगर थाना क्षेत्र के अटल स्मृति पार्क के समीप मारपीट कर उतार दिया. महिला ने बताया इसकी जानकारी पिता को फोन से दी गयी. सूचना मिलते ही मायके वाले मधुपुर से देवघर पहुंचे. मायके वालों ने सबसे पहले उसका अस्पताल में इलाज कराया, फिर थाना में लिखित शिकायत दी है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी के स्तर से मामले की जांच की जा रही है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज भी दर्ज कर लिया है. ॰महिला ने पति समेत सास-ससुर पर दर्ज करायी प्राथमिकी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










