विनाश पर विकास की जीत का संदेश : कुशवाहा

संतोष कुशवाहा ने वोटरों के प्रति जताया आभार पूर्णिया. आप सबों का आभार. आपने अपने मतों का प्रयोग कर बता दिया कि पूर्णिया फिर से अराजकता के दौर में वापस
संतोष कुशवाहा ने वोटरों के प्रति जताया आभार पूर्णिया. आप सबों का आभार. आपने अपने मतों का प्रयोग कर बता दिया कि पूर्णिया फिर से अराजकता के दौर में वापस नहीं लौटना चाहता है. यहां के लोग विकास के कारवां को गतिमान रखना चाहते है, अमन-चैन के साथ विकास उनकी प्राथमिकता है. निश्चित तौर पर यह असत्य पर सत्य और विनाश पर विकास की जीत का संदेश है. उक्त बातें एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी बयान में कही है. श्री कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग धनबल और बाहुबल का प्रयोग कर अपने नापाक मंसूबे को साकार करना चाह रहे थे जो चकनाचूर हो चुका है. सोशल मीडिया को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर वर्चुअल हवाबाजी करने वालों को मतदाताओं ने बेनकाब कर दिया है. जब 04 जून को वोटों की गिनती होगी तो किसी का अता-पता भी नहीं रहेगा. कुशवाहा ने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि चुनाव के बाद निश्चित हार से बौखलाए अराजक तत्व आपको परेशान करने की कोशिश भी कर सकते हैं. ऐसे लोगों से डरना नही है, प्रशासन आपके साथ है,आपका संतोष आपके साथ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




