ePaper

विकसित भारत युवा संवाद में भाग लेने से पीएम मोदी से सीधा संवाद का मौका

Updated at : 26 Nov 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित भारत युवा संवाद में भाग लेने से पीएम मोदी से सीधा संवाद का मौका

खगड़िया. विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री मोदी से सीधा संवाद करने का अवसर मिल सकता है. नेहरू युवा केंद्र के बीएल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय

विज्ञापन

खगड़िया. विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री मोदी से सीधा संवाद करने का अवसर मिल सकता है. नेहरू युवा केंद्र के बीएल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव में विभिन्न माध्यमों से युवाओं की सहभागिता होगी. यह मंच युवा भारतीयों को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने में सहायक होगा. कार्यक्रम के अंतर्गत माय भारत प्लेटफाॅर्म पर युवाओं के लिए डिजिटल क्विज पांच दिसंबर तक आयोजित होगी. प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल करने का अवसर मिलेगा. इससे राजनीति और नागरिक जीवन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी. युवा उत्सव के प्रथम चरण का कार्यक्रम सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता दूसरे चरण में होगी. जिले के 15-29 आयु के सभी युवा इस क्विज प्रतियोगिता में mybharat.gov.in पर भाग ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola