विजय रेसीडेंसी में नव वर्ष के पहले दिन मचा धमाल

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कोडरमा. शहर में नव वर्ष के पहले दिन अलग-अलग तस्वीरें दिखीं. सुबह में जहां लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की, वहीं इसके बाद अपने घरों व सोसायटी में पिकनिक का

विज्ञापन

कोडरमा. शहर में नव वर्ष के पहले दिन अलग-अलग तस्वीरें दिखीं. सुबह में जहां लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की, वहीं इसके बाद अपने घरों व सोसायटी में पिकनिक का आनंद उठाया. सुभाष चौक के पास रांची-पटना रोड पर स्थित विजय रेसीडेंसी में नव वर्ष के पहले दिन जमकर धमाल मचा. यहां सोसायटी के महिला-पुरुष व बच्चों ने अलग अंदाज में नये साल का स्वागत किया. आयोजन को खास बनाने के लिए सभी के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं करायी गयी, जिसमें बड़ों से लेकर बच्चों तक ने सहभागिता दिखायी. म्यूजिकल चेयर रेस, बैलून रेस, लेमन रेस, फ्रॉग जंप, माला पहनाओ प्रतियोगिता के अलावा मिमिक्री, अंत्याक्षरी व नृत्य-संगीत में सभी ने भाग लेकर मनोरंजन किया. इसके बाद लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी. विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर सेवानिवृत्त जिला जज स्वर्ण शंकर सिन्हा, डॉ सुनील मोदी, डॉ वर्षा मोदी, डॉ उमेश चंद्रा, डॉ शिल्पी काजल, डॉ संगीता, अशोक विश्वकर्मा, जेपी सिंह, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, भानवेंद्र कुमार, तरुण कुमार, वरुण कुमार, अरविंद मोदी, रवींद्र कुमार, सुधा देवी, अलका सिन्हा, सुमन मोदी, खुशबू, जूली, रश्मि, सुनीता, सरिता, आर्यन, कनिका, मौली, रूद्र, नेहा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola