विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>खूंटी.</H2> खूंटी के मॉडल स्कूल में 17 जनवरी को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में
विज्ञापन
खूंटी.
खूंटी के मॉडल स्कूल में 17 जनवरी को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक रामसूर्या मुंडा ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है. खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. प्रतियोगिता में इंडोर आर्चरी प्रतियोगिता में प्रत्युष कुमार, 100 मीटर रेस जूनियर बालक में चंदन कश्यप, बालिका जूनियर में प्रमिला बांडो, स्पून रेस बालिका में प्रीति कुमारी, बालक वर्ग में सूरज कुमार, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में कुंदन कश्यप, बालिका में रागिनी कुमारी, शॉर्टपुट थ्रो में प्रीतम कुमार प्रथम स्थान पर रहे. इस अवसर पर जिप सदस्य सुशील संगा, इंचार्ज सरिता किंडो, शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा, अनुराग कुमार, मीना कुमारी, रवि कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










