वाहन जांच अभियान में कई चालकों का कटा चालान

प्रतापपुर. सड़क सुरक्षा को लेकर रविवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व एसआइ प्रेम सांगा ने किया. इस दौरान थाना गेट, नीमा मोड़ व
प्रतापपुर. सड़क सुरक्षा को लेकर रविवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व एसआइ प्रेम सांगा ने किया. इस दौरान थाना गेट, नीमा मोड़ व कुंदा रोड होकर आने-जाने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गयी. सभी को यातायात के नियमों का पालन करने को कहा गया. साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी गयी. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले कई चालकों का चालान काटा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




