Madhubani News : बाढ़ व सुखाड़ से निपटने के लिए एकजुटता जरूरी
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 10:38 PM
माकपा लोकल कमिटी की बैठक रविवार को बिस्फी में हुई.
बिस्फी. माकपा लोकल कमिटी की बैठक रविवार को बिस्फी में हुई. अध्यक्षता बिंदु यादव ने की. बैठक में संगठन एवं आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई.कहा कि 16 सितंबर 2025 को बिस्फी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पूर्व सांसद सुभाषिनी अली संबोधित करेंगे. सीपीएम बिस्फी लोकल सचिव बाबूलाल महतो ने कहा कि सीपीएम बिस्फी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग चुकी है. यहां के विधायक ने लोगों को काफी निराश किया है. बैठक में सुमित्रा देवी, पुरनी देवी, ललित कुशवाहा, सीताराम यादव, केवल मुखिया, लालू प्रसाद यादव, हलखोरी महतो, महेश सहनी, सोगारथ मुखिया, मीरा देवी, फुलकुमारी देवी, कृष्ण मोहन शर्मा एवं अन्य ने विचार व्यक्त किए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










