उदाकिशुनगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2024 7:23 PM
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज में शुक्रवार से आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा. एसबीजेएस हाई स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार से डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज में शुक्रवार से आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा. एसबीजेएस हाई स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार से डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उदाकिशुनगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा,जिसका उद्घाटन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव करेंगे. यह जानकारी क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के सचिव शाकिब अयाज ने दी. उन्होंने बताया कि उद्घाटन मैच अमन एलेवन फारबिसगंज बनाम अनस एलेवन मुजफ्फरपुर के बीच मैच का आगाज होगा. कमेटी के संचालक नीतीश राणा ने बताया कि टूर्नामेंट मैच में आठ टीमें भाग लेंगी. फाइनल मैच में विजेता टीम को 81 हजार रुपया व ट्राॅफी प्रदान किया जायेगा. वहीं उप विजेता टीम को 51 हजार रुपया व ट्राॅफी दिया जायेगा. मौके पर उदाकिशुनगंज प्रीमियर लीग कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा यादव, सचिव शाकिब अयाज, संचालक नीतीश राणा, कोषाध्यक्ष बरूण कुमार, वार्ड पार्षद संजय मार्शल, आर्मी एकेडमी के संचालक रवि राय आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










