40 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी पुलिस
जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गयी. युवक की बदन तलाशी के दौरान उसके पास से 40 राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुआ. इसके बाद दोनों युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
भरतखंड पुलिस को अभियान के दौरान मिली सफलतापरबत्ता. भरतखंड पुलिस को अवैध हथियार एवं कारतूस के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 40 राउंड जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भरतखंड चौक स्थित बुद्धनगर क्षेत्र से कारतूस लेकर गुजरने वाले हैं. सूचना के आधार पर भरतखंड थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. जांच के दौरान हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गयी.
तलाशी में बरामद हुए 40 राउंड जिंदा कारतूस
युवकों की बदन तलाशी के दौरान उनके पास से 40 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किये गये. इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान अगुवानी राका निवासी प्रेमी यादव के पुत्र कर्मवीर कुमार तथा मो. तौसिफ के पुत्र मो. शहबाज के रूप में की गयी है.आरोपितों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध कांड संख्या 26/27 दर्ज कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कर्मवीर कुमार के विरुद्ध पूर्व से ही थाने में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है. वहीं मो. शहबाज के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विनोद राव
विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










