ट्रैक्टर के दुर्घटना होने से दो घायल, रेफर

शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार ग्राम नालंदा बिहार निवासी विक्की कुमार चौहान और शिवम कुमार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गये.
बरकट्ठा. शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार ग्राम नालंदा बिहार निवासी विक्की कुमार चौहान और शिवम कुमार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. स्टोर से कॉपर पाइप चोरी करनेवाला एक आरोपी गिरफ्तार हजारीबाग. दीपूगढ़ा स्थित ग्लोबल मेडवाइयस प्राइवेट लिमिटेड स्टोर से कॉपर पाइप चोरी करनेवाला एक आरोपी को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़ा गया आरोपी बड़ाबाजार टीओपी क्षेत्र के खिरगांव मालीटोला के रिजवान अंसारी है. पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया. आरोपी के पास से चोरी के कॉपर पाइप पुलिस ने जब्त किया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि ग्लोबल मेडवाइयस प्राइवेट लिमिटेड स्टोर के आरोपी रिजवान चालक था. वह दो महीना पूर्व नौकरी छोड़ दिया. चार सितबंर की सुबह 11.45 बजे स्टोर को बंदकर स्टाफ संतोष कुमार जरूरी कार्य से सदर अस्पताल गया था. इसी क्रम में आरोपी ने स्टोर में लगे ताला को तोड़ कर कॉपर पाइप की चोरी कर ली. थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी ने चोरी करने की बात स्वीकार की है. बीएड कालेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस पदमा. प्रखंड के कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. मां विंध्यवासिनी कालेज आफ एजुकेशन सह बीएड कालेज में डॉ राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुए शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कालेज के प्रशिक्षु छात्रों ने शिक्षकों सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित कई छात्रों ने जीवन में शिक्षकों की महत्व पर चर्चा की. मौके प्रो जितेन्द्र तिवारी, अनूप मेहता, रवि प्रकाश सहित कई अन्य छात्र व शिक्षक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




