टोटो चालक ने छात्र को पीटा, नाक तोड़ दी
Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>मुजफ्फरपुर. इ</H2>-रिक्शा (टोटो) चालक ने छात्र की पिटाई कर उसकी नाक तोड़ दी. घटना दोपहर नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड की है. बताया कि छात्र अहियापुर के जीरोमाइल
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. इ
-रिक्शा (टोटो) चालक ने छात्र की पिटाई कर उसकी नाक तोड़ दी. घटना दोपहर नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड की है. बताया कि छात्र अहियापुर के जीरोमाइल का रहनेवाला है.वह मिठनपुरा से कोचिंग कर साइकिल से घर जा रहा था. इसी बीच चालक ने उसे पीछे से ठोकर मार दी. इसपर दोनों में बहस शुरू हो गयी. कुछ ही देर में चालक ने छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया. मारपीट में छात्र की नाक टूट गयी. खून गिरता देख लोग उसे पास के मेडिकल स्टोर पर ले गये. छात्र ने बताया कि चालक शराब के नशे में धुत था.पकड़े जाने के डर से वह मारपीट के बाद भाग निकला.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










