धरना मंच पर आदिवासी महिलाओं का पारंपरिक नृत्य, सीएम ने की सराहना

Updated:
विज्ञापन

धर्मतला स्थित तृणमूल कांग्रेस के धरना मंच पर रविवार को आदिवासी संस्कृति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदिवासी महिलाओं के साथ नजर आयीं और उनके साथ समय बिताया.

विज्ञापन

कोलकाता. धर्मतला स्थित तृणमूल कांग्रेस के धरना मंच पर रविवार को आदिवासी संस्कृति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदिवासी महिलाओं के साथ नजर आयीं और उनके साथ समय बिताया. धरना मंच पर पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम में विभिन्न जनजातीय समुदायों के लोग शामिल हुए और अपनी पारंपरिक वेशभूषा व संस्कृति के साथ हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी कार्यक्रम का स्वागत किया और कलाकारों का हौसला बढ़ाया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आदिवासी, दलित, मतुआ, राजवंशी और कामतापुरी सहित विभिन्न समुदायों के लोगों को सम्मान और अधिकार देने की दिशा में काम किया गया है. सरकार ने इन समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं लागू की हैं. राज्य के जंगल महल से लेकर उत्तर बंगाल के चाय बागान क्षेत्रों तक विकास की योजनाएं पहुंचायी गयी हैं. बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी विभिन्न परियोजनाएं शुरू की गयी हैं, जिससे इन समुदायों के लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola