खेलो झारखंड प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ी पुरस्कृत

खेलो झारखंड प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ी पुरस्कृत
चंदवा. स्थानीय खेल स्टेडियम परिसर में चल रहे खेलो झारखंड-2025 के तहत दो दिनी प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार हुआ. अंडर-17 बालक वर्ग 1500 मीटर रेस में उत्क्रमित हाई स्कूल रोल के छात्र विनोद सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग में मनीषा कुमारी अव्वल रही. कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उत्क्रमित हाई स्कूल रोल की टीम विजय रही. बालिका वर्ग में आरके प्लस टू हाइ स्कूल की टीम विजयी बनी. अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उत्क्रमित हाइ स्कूल लाधुप की टीम विजयी रही. बालिका वर्ग में उत्क्रमित हाइ स्कूल दामोदर की टीम विजय हुई. इसके अलावे बालक वर्ग समेत अन्य प्रतिस्पर्धा में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को सीओ सुमित कुमार झा, विधायक प्रतिनिधि रविराज, इरशाद मुन्ना, डीडीओ केदारनाथ महतो समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से ट्राॅफी प्रदान कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया. सीओ श्री झा ने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को भी निखारने का काम स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग कर रही है. प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जिला व राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर प्रखंड का नाम रोशन करें. समापन के मौके पर प्रतीक सिन्हा, अनुराधा सिंह, बेलाल अहमद, अनूप बड़ाइक समेत काफी संख्या में स्कूली बच्चे व शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




