तमिलनाडु में लातेहार के युवक की हत्या, पांच हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

गारू़ रोजगार की तलाश में सुदूर दक्षिण भारत गये लातेहार के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. मामला तमिलनाडु के कालिकिशन किरीपारा का है, जहां गारू प्रखंड

विज्ञापन

गारू़ रोजगार की तलाश में सुदूर दक्षिण भारत गये लातेहार के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. मामला तमिलनाडु के कालिकिशन किरीपारा का है, जहां गारू प्रखंड की मायापुर पंचायत अंतर्गत रामसेली गांव निवासी अरुण सिंह (31 वर्ष) की अपराधियों ने शुक्रवार की रात हत्या कर दी. अरुण स्व महेंद्र सिंह उर्फ बंधु सिंह का पुत्र था और महज दो महीने पहले ही काम के सिलसिले में तमिलनाडु गया था. पड़ोसी के घर जाने के दौरान हुआ हमला : जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है. अरुण सिंह अपने पड़ोसी के घर मोबाइल चार्जर लेने गया था. इसी दौरान अपराधियों ने उस पर कत्ती (धारदार हथियार) और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चोट इतनी गंभीर थी कि अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. झारखंड के पांच युवक हिरासत में, जांच जारी : इस मामले में तमिलनाडु पुलिस ने संदेह के आधार पर झारखंड के पांच युवकों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि इनमें से चार युवक लातेहार जिले के महुआडांड़ के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक मृतक का जीजा बताया जा रहा है. हालांकि, हत्या में इनकी संलिप्तता है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी पुलिस ने नहीं की है. परिजनों ने जतायी स्थानीय ग्रामीणों की संलिप्तता की आशंका : इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के गांव रामसेली में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के भाई प्रेम सिंह ने आशंका व्यक्त की है कि इस जघन्य हत्याकांड में वहां के स्थानीय ग्रामीणों का हाथ हो सकता है. फिलहाल तमिलनाडु पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola