तिरस्कुंड में जमीन सर्वे कार्य को लेकर आमसभा आयोजित

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

तिरस्कुंड में जमीन सर्वे कार्य को लेकर आमसभा आयोजित फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के तिरस्कुंड पंचायत के मौजा तिरस्कुंड, ढोलबज्जा के ईदगाह मौजा आदि में जमीन सर्वे कार्य को

विज्ञापन

तिरस्कुंड में जमीन सर्वे कार्य को लेकर आमसभा आयोजित फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के तिरस्कुंड पंचायत के मौजा तिरस्कुंड, ढोलबज्जा के ईदगाह मौजा आदि में जमीन सर्वे कार्य को लेकर एक आमसभा का आयोजन किया गया. मौके पर स्थानीय लोगों की इस सभा में विशेष सर्वेक्षण टीम द्वारा रैयतों को जमीन सर्वेक्षण संबंधित जानकारी दी गई. मौके पर सर्वे अमीन रविंद्र कुमार ने लोगों को एक एक बिंदुओं की जानकारी दी. सही वंशावली बनाना, प्रपत्र में हिस्सेदारी को सही दर्शाना सहित सर्वे के दौरान लोगों से अलग अलग प्रपत्र संबंधित जरूरी कागजात को भर कर सर्वे अधिकारी को सुपुर्द करने की सलाह दी गई. लोगों से किसी भी बिचौलियों को कोई कागजात नहीं देने की अपील की गई है. मौके पर अमीन द्वारा सभी रैयतों को ऑनलाइन या ऑफलाइन अपने-अपने जमीन का स्वघोषित पत्र जल्द से जल्द जमा करने की बात कही गई. मौके पर सर्वेक्षण टीम के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola