तीन कार्टन विदेशी शराब के साथ कार सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 09 Mar 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
तीन कार्टन विदेशी शराब के साथ कार सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार

हाजीपुर. नगर थाना अंतर्गत हाथसारगंज ओपी क्षेत्र के हाजीपुर-लालगंज मार्ग स्थित नाका नंबर तीन के पास पुलिस ने एक कार से तीन कार्टन विदेशी शराब बरामद की और दो धंधेबाजों

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना अंतर्गत हाथसारगंज ओपी क्षेत्र के हाजीपुर-लालगंज मार्ग स्थित नाका नंबर तीन के पास पुलिस ने एक कार से तीन कार्टन विदेशी शराब बरामद की और दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम हाथसारगंज ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो शराब धंधेबाज कार से नाका नंबर तीन के पास डिलीवरी देने जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने नाका के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. इसी दौरान हाजीपुर की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर कार घुमाकर भागने की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कार का पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से तीन कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से पटना जिले के फुलवारी थाना क्षेत्र के साउथ विकास नगर फुलवारी मुहल्ला निवासी प्रेमनाथ पांडे के 44 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार पांडे और वैशाली थाना क्षेत्र के सुहई रहिमापुर जगदीश गांव निवासी उमेश कुमार श्रीवास्तव के पुत्र संदीप कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हाथसारगंज ओपी क्षेत्र के नाका नंबर तीन के पास से 19.500 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola