Madhubani News : दुर्गा पूजा में रहेगी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : दुर्गा पूजा में रहेगी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

इस वर्ष दुर्गा पूजा का त्योहार 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी.

इस वर्ष दुर्गा पूजा का त्योहार 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है. दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है. डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने पूजा में सुरक्षा के लिए संयुक्त आदेश जारी किया है. संयुक्त आदेश में पूरे जिले में सुरक्षा के लिए कई निर्देश दिए गए हैं. जिला में 457 में स्थान पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की है.

संवेदनशील स्थानों पर सशस्त्र बल के साथ लाठी दल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रतिनियुक्त अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने प्रभार के क्षेत्र में पहुंचते ही उस क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ मिलकर इलाके के सांप्रदायिक और समस्या की जानकारी प्राप्त कर लेंगे. ताकि लोगों को यह जानकारी मिल जाए कि यहां सशस्त्र बल पहुंच चुका है. सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों का मोबाइल नंबर ले लेंगे एवं मोबाइल नंबरों को जिला एवं अनुमंडल में बने नियंत्रण कक्ष को भी भेज देंगे.

अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

पूजा के दौरान प्रायः ऐसा देखा जाता है कि अफवाह फैलाने के कारण मारपीट एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. संयुक्त आदेश में कहा गया है कि अफवाह का तुरंत खंडन करें एवं अपवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें. अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध धारा 153 को एवं 505 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पूजा के दौरान सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी का निर्देश भी दिया गया है. पूजा के दौरान ऐसा देखा जाता है कि असामाजिक तत्वों द्वारा विधि व्यवस्था भंग करने व तनाव उत्पन्न करने के लिए हेट स्पीच व अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा सकता है. ऐसे तत्वों पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है.

विसर्जन जुलूस में लाइसेंस अनिवार्य

दुर्गा पूजा में विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्यता के संबंध में पूजा समितियां को निर्देश दिया गया है. विसर्जन जुलूस में नशापन किए हुए व्यक्ति का शामिल होना वर्जित है. किसी भी परिस्थिति में विसर्जन जुलूस का मार्ग परिवर्तित नहीं किया सकता है.

29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नियंत्रण कक्ष रहेगा कार्यरत

दुर्गा पूजा में सशस्त्र बल के साथ दंडाधिकारी 29 सितंबर को अपने पदस्थापना स्थल पर पहुंच जाएंगे. इस दौरान अनुमंडल एवं जिला नियंत्रण कक्ष भी इसी तिथि से शुरू हो जाएगा. जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में डीएसपी मुख्यालय रश्मि रहेंगी. नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06276-224425 है. पूजा के दौरान कहीं अप्रिय घटना घटने पर इसकी तत्काल जानकारी नियंत्रण कक्ष में दिया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola