निर्माणाधीन थाना भवन की बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत

Edited by Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.अधौरा प्रखंड क्षेत्र के चौधरना में थाना भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें मार्बल का काम कर रहे एक मिस्त्री की मौत बिल्डिंग से गिरने से हो गयी. यह हादसा शुक्रवार सुबह की बतायी जाती है.

विज्ञापन

भभुआ ग्रामीण.

अधौरा प्रखंड क्षेत्र के चौधरना में थाना भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें मार्बल का काम कर रहे एक मिस्त्री की मौत बिल्डिंग से गिरने से हो गयी. यह हादसा शुक्रवार सुबह की बतायी जाती है. बताया गया कि कारीगर बिल्डिंग की छत से अचानक नीचे गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ में काम करने वाले लोग इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंच. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के बांदा जिला के सकलोडी गांव निवासी शिव प्रसाद यादव का 48 वर्षीय पुत्र अवधेश यादव है. बताया गया की चौधरना में थाना भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. अवधेश यादव जिसमें मार्बल लगाने का काम करता था. शुक्रवार की सुबह अचानक छत से अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गया. उसकी अस्पताल में मौत हो गयी. हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी. समाचार लिखे जाने तक अभी डेड बॉडी का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola