Bhagalpur news भगवन्नाम ही कलियुग में मुक्ति की नौका : किंकरी किशोरी जी

Edited by JITENDRA TOMAR
Updated:
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को वृंदावन से पहुंची कथा वाचिका किंकरी किशोरी जी ने अजामिल की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवन्नाम के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाथ ग्राम स्थित श्री शिवेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को वृंदावन से पहुंची कथा वाचिका किंकरी किशोरी जी ने अजामिल की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवन्नाम के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जीव चाहे जिस भी भाव से भगवान का नाम ले, वह नाम अंतत : उसका उद्धार करता है. उन्होंने कहा कि अजामिल ने अपने पुत्र के नाम के रूप में भगवान का नाम लिया, प्रह्लाद ने प्रेम से, हिरण्यकश्यप ने द्वेष से और कंस ने भय से भगवान का स्मरण किया, लेकिन अंतत : सभी का उद्धार हुआ. उन्होंने कहा कि इस घोर कलिकाल में भगवन्नाम ही वह नौका है, जिस पर सवार होकर जीव संसार रूपी सागर से पार पा सकता है.

ध्रुव चरित्र का किया वर्णन

कथा वाचिका ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भक्ति करने की कोई उम्र नहीं होती. ध्रुव जी को मात्र छह वर्ष की आयु में ही भगवान की प्राप्ति हो गयी थी. उन्होंने कहा कि यदि भगवान को कुछ अर्पित करना है, तो बचपन का खिला हुआ फूल अर्पित करें, न कि बुढ़ापे का मुरझाया हुआ फूल. उन्होंने कहा कि भक्ति का बीज मनुष्य के जीवन में बचपन से ही बोया जाना चाहिए, तभी जीवन सार्थक बनता है. कथा प्रवचन सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं. मुख्य यजमान श्रीतम तिवारी सहित निशिकांत पांडेय, भास्कर पांडेय, वरुण सरपंच, दिलीप सिंह, संजय सिंह, शिवसागर कुमार सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे.

नारायणपुर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

सुलतानगंज नप क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित मवि नारायणपुर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को बाजा-गाजा और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला, पुरुष और कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कलश शोभायात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर श्रद्धालुओं के साथ नाचते-झूमते अजगैवीनाथ गंगा घाट पहुंची. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक गंगा पूजन कराया और पवित्र गंगा जल कलश में भरवाया गया. महिलाएं और कन्याएं अपने सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव से नाचते-गाते नगर भ्रमण कर पुनः कथा स्थल पहुंचीं. कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. समिति के सदस्यों ने बताया कि विश्व कल्याण और जन-कल्याण की कामना के साथ श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा का वाचन वृंदावन से पधारी कथा वाचिका अंजलि किशोरी जी द्वारा नौ दिनों तक कथा करेंगी. उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं.

संतमत सत्संग के 77वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ

कहलगांव शारदा पाठशाला स्थित खेल मैदान में जिला संतमत सत्संग के 77वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ हुआ. संतमत के प्रमुख आचार्य महर्षि चतुरानंद जी महाराज एवं अन्य साधु संतों ने भजन, कीर्तन, स्तुति, प्रार्थना, सद्ग्रंथ पाठ और प्रवचन प्रस्तुत किये.एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें घोड़े और बाजे शामिल थे. शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और ””””””””श्री सद्गुरु महाराज की जय”””””””” के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया. कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र महतो, बजरंगी पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, डॉ प्रवीण कुमार राणा, अरुण कुमार यादव, दयानंद साह, डॉ रामजी पासवान, अर्जुन मंडल, प्रदीप सिंह पप्पू, अंजन कुमार सुरेश पासवान और प्रभाष चंद्र सिंह सहित कई गणमान्य शामिल हुए.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola