कसियातरी में बिडला ओपेन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

श्रम मंत्री और हॉकी कप्तान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के कसियातरी गांव में बिडला ओपेन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री एवं गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि संजय प्रसाद यादव ने कहा कि क्षेत्र में स्कूल का खुलना एक सराहनीय पहल है. इससे बच्चों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और अभिभावकों को बच्चों को किसी अन्य शहर भेजने की आवश्यकता नहीं होगी. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बच्चों के चौमुखी विकास के लिए खेलकूद की भी आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल की उचित व्यवस्था बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद करती है. इससे बच्चे चुस्त-दुरुस्त बनते हैं और भविष्य में शिक्षा के साथ खेलकूद में भी उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं. उद्घाटन समारोह में स्कूल के संचालक, प्राचार्य, शिक्षक और क्षेत्र के लोग उपस्थित थे. हालांकि, समारोह में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी उमेश यादव के अनुपस्थित रहने से युवा वर्ग और क्रिकेट प्रेमियों में थोड़ी मायूसी देखने को मिली.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola