Darbhanga News: पुरानी पेंशन योजना लागू होने तक चलता रहेगा आंदोलन

Updated at : 31 Aug 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: पुरानी पेंशन योजना लागू होने तक चलता रहेगा आंदोलन

Darbhanga News:मुख्य वक्ता बिहार के मुख्य संरक्षक प्रेम कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में पुरानी पेंशन लागू करने तक आंदोलन चलता रहेगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. पुरानी पेंशन के लिए राष्ट्रीय आंदोलन( एनएम ओपीएस) के दूसरे जिला सम्मेलन में रविवार को मुख्य वक्ता बिहार के मुख्य संरक्षक प्रेम कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में पुरानी पेंशन लागू करने तक आंदोलन चलता रहेगा. उन्होंने बिहार सरकार को हठधर्मिता छोड़कर राज्य में शीघ्र पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की. मध्य विद्यालय मुसासाह प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में राज्य कोषाध्यक्ष राकेश कुमार भगत ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की. राज्य उप महासचिव कौशिक कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद मंडल, संगठन सचिव पंकज कुमार विमल ने कहा कि एकता और आंदोलन के बल पर हम अपनी पूरी कर सकते हैं. उन्होंने 14 सितंबर को मिलर मैदान पटना के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील की. उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजीत कुमार झा सुमन एक सितंबर को सभी कर्मियों को काला बिल्ला लगाकर काम करने की अपील की तथा उपवास रखने को कहा. सम्मेलन को शाहनवाज आलम, इफ्तार उल हक, संतोष कुमार, राकेश कुमार, बलराम राम, संजय कुमार यादव, कार्तिक कुमार सिंह, भोला प्रसाद, मो. नसीम आदि ने संबोधित किया. एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार व सचिव बने डॉ इकबाल दरभंगा. दूसरे जिला सम्मेलन में जिला टीम का विस्तार किया गया. इसमें जिलाध्यक्ष विनोद कुमार एवं जिला सचिव डॉ इकबाल अहमद बनाए गए. जिला संरक्षक नंदन कुमार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार सिंह, मो. नौशाद, राजेश कुमार, ओमी लाल एवं विपुल कुमार सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष प्रवक्ता संजीत कुमार झा सुमन बनाए गए. तौकीर इकबाल, कमरे आलम, विनोद कुमार, सुरेश मंडल, मो. इमरान को संयुक्त सचिव एवं फतह आलम को मीडिया प्रभारी बनाया गया. वहीं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुमन कुमारी एवं महासचिव ज्योति कुमारी होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola