हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने पर अधौरा-भभुआ सड़क आठ घंटे जाम

Updated:
विज्ञापन
हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने पर अधौरा-भभुआ सड़क आठ घंटे जाम

KAIMUR NEWS.लोहरा थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में 22 वर्षीय हरभजन कुमार की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. शुक्रवार को ग्रामीणों ने अधौरा-भभुआ मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

24 अगस्त को अधौरा के लोहरा गांव के युवक का पेड़ में लटका मिला था शव

प्रतिनिधि, अधौरा.

लोहरा थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में 22 वर्षीय हरभजन कुमार की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. शुक्रवार को ग्रामीणों ने अधौरा-भभुआ मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया. जाम में पूर्व विधायक रामचंद्र यादव, बभनी कला पंचायत के मुखिया भगवान सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार को सुरक्षा, दस लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों को स्पीडी ट्रायल के तहत फांसी की सजा दिलाने की मांग की. आठ घंटे तक जाम रहने से बाजार बंद रहे और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत हुई. बाद में पूर्व विधायक रामचंद्र यादव और लोहरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद शनिवार को 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को एसपी से मिलने भेजने के निर्णय के साथ जाम हटाया गया.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

लोहरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता प्रभु यादव के घर पर सुरक्षा के लिये दो चौकीदार तैनात कर दिये गये हैं. स्वास्थ्य केंद्र के सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है, ताकि अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola