थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटने से दो लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Dec 2024 5:14 PM
कर्रा. कर्रा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटने से दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना कर्रा के मालगो के पास पतरा में हुई. जिसमें
कर्रा. कर्रा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटने से दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना कर्रा के मालगो के पास पतरा में हुई. जिसमें पतरा मुच्छिया गांव निवासी अनमोल हेरेंज (14) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह शनिवार को मालगो बाजार आया हुआ था. बाजार से घर लौटने के क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गया. दूसरी घटना चिमूर गांव के पास हुई. जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन कटने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने दोनों घटना की जानकारी कर्रा पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और रविवार को पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद अनमोल हेरेंज के शव को परिजनों को सौंप दिया, वहीं अज्ञात व्यक्ति के शव को शीतगृह भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










