शिक्षक राष्ट्र निर्माता, उनका सम्मान जरूरी : कुलपति

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, उनका सम्मान जरूरी : कुलपति

विश्वविद्यालय के अबतक के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

– मुंगेर विश्वविद्यालय ने आयोजित किया शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह मुंगेर 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर मुंगेर विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्थापना काल से लेकर अबतक सेवानिवृत्त हुये शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया. जिसका आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो संजय कुमार और विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, पटना साइंस कॉलेज प्राचार्य प्रो अलका, मगध महिला कॉलेज की प्रो पूनम कुमारी, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर के प्रभारी प्राचार्य प्रो देवराज सुमन आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कुलपति ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है. गुरु का कर्तव्य शिष्य का जीवन निर्माण है और उनका सम्मान जरूर होना चाहिए. एकेडमिक संस्थान में शिक्षकेत्तर कर्मियों का भी संस्था के उत्थान में बराबरी का दर्जा होता है, इसलिए सभी को समान रूप से सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अगले सप्ताह में सिंडिकेट और एकेडमिक सीनेट की बैठक आयोजित की. कुलसचिव ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है. जिसमें विश्वविद्यालय के अबतक के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर एक अच्छी पहल की गई है और यह आगे भी निरंतर जारी रहेगी. इस दौरान कई सेवानिवृत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया. जिसमें श्री रविंद्र कुमार, राम नरेश प्रसाद यादव, प्रो शिव शंकर आजाद, प्रफुल्ल कुमार , रमाकांत सिंह आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो डॉ देवराज सुमन ने किया. कार्यक्रम में 300 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को चादर, मोमेन्टो, प्रतीक चिन्ह, फूलमाला आदि से सम्मानित किया गया. मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. महेश्वर मिश्रा, प्रॉक्टर प्रो. संजय कुमार, प्रो भवेशचंद्र पांडेय, प्रो कलाल बाखला, डॉ राजकिशोर प्रसाद, डॉ संजय मांझी, एनएसएस स्वयंसेवक अनुष्काश्री, वंशिका, हर्षराज, मो मोदबीर, रजनीश, एनएसएस कार्यालय कर्मी सौरभ शांडिल्य, सुमंत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola