Dhanbad News: ट्रांसपोर्टर से वार्ता विफल, मुआवजे को ले धरना

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा में हाइवा की चपेट में आकर निजी चालक की मौत का मामला

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा में हाइवा की चपेट में आकर निजी चालक की मौत का मामलाघटनास्थल पर बिलखती पत्नी और अन्य लोग.

Dhanbad News: निरसा के सिंदरी मोड़ से एमपीएल जाने वाले एप्रोच रोड स्थित महामाया मंदिर के समीप शनिवार की रात हाइवा की चपेट में आकर दिहाड़ी मजदूर निर्मल सिंह की मौत मामले में मुआवजा को लेकर ट्रांसपोर्टर से वार्ता रविवार को विफल रही. मृतक के परिजन व स्थानीय लोग आश्रित को नियोजन एवं मुआवजे की मांग को लेकर एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग रोकते हुए धरना दे रहे हैं. परिजनों ने एमपीएल प्रबंधन से 15 लाख मुआवजा और एक परिजन को नियोजन देने की मांग कर रहे थे. रविवार की दोपहर दो बजे निरसा इंस्पेक्टर ने पहुंच कर परिजनों से वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बनी. निरसा पुलिस ने एमपीएल ट्रांसपोर्टर एवं मृतक के परिजन को थाना में वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन वहां भी वार्ता विफल रही. वार्ता में ट्रांसपोर्टर, थानेदार के अलावा जिप सदस्य प्रतिनिधि विश्वनाथ रविदास, भाजपा नेता मनोज सिंह, अशोक पांडे, मृतक के ससुर हरजीत सिंह, सहित अन्य शामिल थे.

शव देख पत्नी हुईं बेहोश

घटना के बाद निर्मल के पुत्र जगदीप सिंह (13) एवं सुखदेव सिंह (9) तथा पत्नी सुरजीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल है. रविवार की शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घटनास्थल लाया गया. इस दौरान शव देख निर्मल की पत्नी सुरजीत कौर बेहोश हो गयीं. मृतक राजा कोलियरी के श्रीकृष्णा ज्वेलर्स के संचालक का निजी चालक था.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola