ePaper

सदर अस्पताल पहुंचे डीएम, विभिन्न वार्डों का किया औचक निरीक्षण

Updated at : 24 Sep 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल पहुंचे डीएम, विभिन्न वार्डों का किया औचक निरीक्षण

डीएम रिची पांडेय ने बुधवार की रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, लेबर रुम, पीयू , एसएनसीयू, आइसीयू वार्ड मे पहुंचकर जांच की.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डीएम रिची पांडेय ने बुधवार की रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, लेबर रुम, पीयू , एसएनसीयू, आइसीयू वार्ड मे पहुंचकर जांच की. वहीं, उपस्थित उपाधीक्षक को अल्ट्रासाउंड की संख्या बढ़ाने, ओटी मे आपरेशन की संख्या बढ़ाने, प्रसव की संख्या बढ़ाने, मॉडल हॉस्पिटल में जल्दी काम शुरू करने का निर्देश दिया गया. जांच के दौरान अस्पताल परिसर गंदगी देखकर उन्होंने साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही. वहीं, अस्पताल मे इलाज के लिए आये मरीज व परिजन के साथ दुर्व्यवहार की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा समेत अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola