सुंदरपुर पुराना पंचायत भवन में लगा मुआवजा भुगतान शिविर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2025 5:04 PM

विज्ञापन

हिरणपुर. सुंदरपुर स्थित पुराना पंचायत भवन में शनिवार को मुआवजा भुगतान शिविर लगाया गया. इसमें उपायुक्त मनीष कुमार पहुंचे और रैयतों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने की अपील की. कहा

विज्ञापन

हिरणपुर. सुंदरपुर स्थित पुराना पंचायत भवन में शनिवार को मुआवजा भुगतान शिविर लगाया गया. इसमें उपायुक्त मनीष कुमार पहुंचे और रैयतों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने की अपील की. कहा कि अप्रैल से नेशनल हाइवे डिवीजन की ओर से सड़क निर्माण शुरू किया जायेगा. इसके लिए पांच अप्रैल तक भूमि अधिग्रहण कर जमीन के रैयतों को मुआवजे राशि दी जायेगी. कहा कि आयोजित शिविर में रैयत अपनी जमीन एवं वंशावली का सत्यापन करा लें. इस संबंध में डीसी ने सीओ मनोज कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिए. मालूम हो कि धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक सड़क चौड़ीकरण सहित बायपास सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. मौके पर भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, बीडीओ टुडू दिलीप, प्रभारी सीआइ विकास बास्की, ग्राम प्रधान माधव चंद्र शील, राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola