अर्द्धवार्षिक परीक्षा से वंचित दो दर्जन छात्रों ने जताया विरोध

Updated at : 25 Sep 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
अर्द्धवार्षिक परीक्षा से वंचित दो दर्जन छात्रों ने जताया विरोध

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से वंचित दो दर्जन छात्रों ने जताया विरोध

विज्ञापन

समेली प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मलहरिया में गुरुवार को कक्षा 9वीं व 10वीं के करीब दो दर्जन छात्र परीक्षा से वंचित कर दिये गये. गुस्साए छात्रों ने स्कूल गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की. परीक्षा में बैठने की मांग की. छात्रों का आरोप है कि उनकी 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी नहीं होने के आधार पर उन्हें परीक्षा से बाहर किया गया है. जबकि इसी विद्यालय के कई ऐसे छात्र जिनकी उपस्थिति इससे भी कम है,जो प्रतिदिन विद्यालय नहीं आते हैं या निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं. उन्हें भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कुछ बच्चों को पैसे लेकर परीक्षा में शामिल कराया गया है. छात्रों ने प्रधानाध्यापक मृत्युंजयम् पर 500 से 1000 रुपये तक की वसूली कर परीक्षा में एंट्री देने का गंभीर आरोप लगाया है. वंचित छात्रों में रौनक, देवराज, आजाद, आदित्य, संदीप, सत्यम, सुमित, निर्मल, कुंदन, ऋषुराज, सन्नी, रवि, प्रणव सहित दर्जनों नाम शामिल हैं. सभी छात्रों ने बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह से हस्तक्षेप कर परीक्षा में शामिल कराने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. घटना की जानकारी मिलते ही कई अभिभावक भी विद्यालय गेट पर पहुंचे और प्रधानाध्यापक के खिलाफ आक्रोश जताया. कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह का भ्रष्टाचार और भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी. यदि गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola