स्टाफ नहीं, बच्चे का वजन खुद से जांच रहीं
Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल स्थित एमसीएच के बाल रोग विभाग में स्टाफ की कमी है. ऐसे में माताओं को अपने बच्चों का खुद ही वजन लेना पड़ रहा है. ओपीडी
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
सदर अस्पताल स्थित एमसीएच के बाल रोग विभाग में स्टाफ की कमी है. ऐसे में माताओं को अपने बच्चों का खुद ही वजन लेना पड़ रहा है. ओपीडी व वार्ड में एएनएम सहयोग नहीं करतीं, ऐसा आरोप यहां आनेवाली महिलाएं लगा रही हैं. शनिवार बच्चे को दिखाने पहुंची शांति, काजल व सुप्रिया ने खुद ही अपने बच्चे का वजन लिया. अधीक्षक डॉ बाबू साहब झा ने कहा कि वजन लेने के लिए एएनएम स्कूल की छात्राओं को लगाया गया है. पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी है. उधर, एसएनसीयू में भी नवजातों की देख-रेख के लिए नर्सों की कमी है. 16 नवजातों के लिए एक ही नर्स की ड्यूटी लगती है. जबकि, अधीक्षक का कहना है कि एसएनसीयू में दो नर्स की ड्यूटी लगायी जाती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










