Giridih News :एसएसवीएम के विद्यार्थियों का गणित-विज्ञान मेला में शानदार प्रदर्शन

Giridih News :विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में बिरसानगर, जमशेदपुर में आयोजित प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (एसएसवीएम) बरगंडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया.
प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने नौ पुरस्कार जीते. इसमें प्रथम पुरस्कार एक, द्वितीय तीन और तृतीय पांच शामिल हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का द्वितीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ. प्रधानाचार्य आनंद कमल ने वंदना सभा के दौरान विजेताओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दिया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत और गणित विज्ञान के शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है. बाल वर्ग पत्र वाचन में प्रथम स्थान और शिशु वर्ग विज्ञान प्रयोग में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय परिवार ने सभी विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की काम की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




