जिले के खेल प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
जिले के खेल प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

NAWADA NEWS.राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक आयोजित खेलकूद कार्यक्रम के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खेलकूद कार्यक्रम के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन

कोच, रेफरी, खेल संघ से जुड़े अधिकारी भी हुए सम्मानित

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक आयोजित खेलकूद कार्यक्रम के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय व उद्योग महाप्रबंधक अमित विक्रम भारद्वाज ने सभी को सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में शिवकुमार प्रसाद, श्रवण कुमार बरनवाल, फुटबॉल रेफरी जवाहर पासवान, क्रिकेट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, संगठन शिक्षक सुभाष प्रसाद, शारीरिक शिक्षक व हैंडबॉल के संतोष कुमार वर्मा, कुश्ती के रग्बी फुटबॉल अध्यक्ष एके गुरु, सचिव जिला क्रिकेट एसोसिएशन मनीष आनंद, योग संगठन के मनमोहन कृष्ण, हैंडबॉल खिलाड़ी कोच व रेफरी श्याम सुंदर कुमार, कबड्डी खिलाड़ी कोच व रेफरी अविनाश कुमार, बैडमिंटन खिलाड़ी कोच व रेफरी गुलशन कुमार, सचिव रग्बी संघ ड्रैगन बोट विक्रम कुमार, स्काउट एंड गाइड संतु कुमार, हैंडबॉल कोच व रेफरी अमन कुमार, ताइक्वांडो कोच रवि कुमार, कराटे कोच सुमित कुमार आदि थे. मंच संचालन श्रवण कुमार बरनवाल ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल विभाग के कार्यालय सहायक सुनील कुमार सिंह लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola